Quotation

November 1986

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

सुकरात को जहर का प्याला मृत्यु दंड के रूप में पिलाया गया। जब वे मरने लगे तो शिष्यों ने पूछा कि आपको जलायें या दफनायें?

उत्तर में हँसते हुए सुकरात ने कहा- न जलाने वाले मुझे जला पायेंगे और न दफनाने वाले अपना काम कर सकेगा। मैं सदा जीवित रहूँगा और मेरी आवाज कानों के बजाय हृदयों में गूँजती रहेगी। जो सचाई की तलाश में निकलेगा उसे मेरी रूह रास्ता बताने के लिए भी साथ चला करेगी।”

भी 318 किलो था। दोनों के बीच खूब पटती थी। उनका प्रदर्शन सरकस में होता था।

उसकी ननद जाली पर्ल का वजन भी 318 किलो था। दोनों के बीच खूब पटती थी। उनका प्रदर्शन सरकस में होता था।

जैक इकर्ड 336 किलोग्राम भारी था और उसकी ऊँचाई 147 इंच। और किसी काम का न रहने से उसने वर्नम ऐण्ड वेली सर्कस में नौकरी कर ली। जहाँ उसे एक माँस के पहाड़ की तरह दिखाया जाता था। उसके लिए एक ट्रक पर घर बनाया गया। उसका अधिकाँश जीवन उसी में बीता। एक दूसरे ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। घायल होने पर अस्पताल जाते-जाते उसकी मृत्यु हो गई। वह 62 वर्ष की आयु तक जिया।

सन् 1904 में इण्डियाना में जन्मी बेबीरूथ 317 किलोग्राम की थी। वह एक खास तरह की कुर्सी पर जमी बैठी रहती थी। कमरे में कुछ कदम भी चल नहीं सकती थी। इस अजूबे को भी सरकस वाले ही जहाँ-तहाँ दिखाने के लिए ले गए।

एवेवरी (इंग्लैण्ड) के एक गाँव में जन्मा फ्रेड आठ फुट पाँच इंच का था। वह माली का काम करता था।

इलिनाम अमेरिका का राबर्ट वैडली 9 फुट का था। वह केवल 22 वर्षा जिया।

शिकागो में जन्मा केनिया का नागरिक 9 फुट लम्बा था। उसे गुजारे के लिए पाकिस्तान का सहारा लेना पड़ा।

प्रशिया के शासक फ्रेडरिक विलियम प्रथम ने पोटास्डम की रक्षा के लिए जो सेना भर्ती की थी। उसमें 2900 सैनिक सात फुट से अधिक ऊँचाई के थे।

फ्रांस के बादशाह फ्रान्सिस प्रथम का दरबान डेनियल साढ़े सात फुट का था।

स्काटलैण्ड का ऐंगस मैकेस्लिक सात फुट नौ इंच का था।

सन् 1846 में पैदा हुई एन्ना स्वान 7 फुट साढ़े सात इंच की थी। उसका पति वेटस उससे कुछ ही इंच छोटा था।

जैक अर्ल, क्लिफर्ड थामसन साढ़े आठ फुट को पार कर चुके थे।

लेविस मिसौरी की इला इविंग साढ़े सात फुट की थीं।

चीन का फूचोमे 1882 में उत्पन्न हुआ अति लम्बा मनुष्य 9 फुट का था।

स्काटलैण्ड का राबर्ट वैडली 9 फुट का था। उसकी खुराक किसी कुश्ती पछाड़ने वाले पहलवान जितनी थी।

आयरलैण्ड का चार्ली वायर्न 8 फुट 3 इंच का था।

लन्दन की नुमाइश में पैट्रिक कार्डर को लोग घूर-घूर कर देखते थे। वह साढ़े आठ फुट का था।

वाशिंगटन के निकट वैनव्रिज टापू का निवासी राबर्ट अर्ल 464 किलोग्राम का है।

वाशिंगटन की एक महिला पर्सीपल 419 किलोग्राम की थी।

अमेरिका का राबर्ट वाडला दुनिया का सबसे लम्बा आदमी है। यह 9 फुट का है। इससे कुछ ही छोटा पाकिस्तान का मुहम्मद आलम चन्न है जो आठ फुट तीन इंच का है।

दुनिया की सबसे लम्बी महिला चीन की साँगैल 8 फुट 1 इंच ऊँची है। अभी भी अमेरिका में एक सवा आठ फुट की महिला एलन कनाडा में मौजूद है।

यह सभी मोटे मनुष्य और महिलायें दूसरों के लिए उपहास का कारण बने, पर स्वयं इस भारीपन और लम्बाई के कारण दुःखी रहे और अल्प जीवन में ही कूच कर गए। अपने को धन ऐश्वर्य के आधार पर भारी बनाने वालों की भी ऐसी ही दुर्गति होती है।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles