बीमारों के यहाँ (Kahani)

March 1987

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

ईसा के परनाम में अपने शिष्यों समेत अल्फियरना के यहाँ भोजन करने गए। उसने अपने मित्रों को भी इस अवसर पर निमंत्रित किया। उसी की तरह ये आगन्तुक भी बदनाम थे।

इस भोज का समाचार जब भले लोगों को मिला, तो वे बिगड़े, कहने लगे—"बदनाम लोगों के यहाँ महाप्रभु को भोजन करने क्यों जाना चाहिए था?"

ईसा ने विरोधियों को बुलाया और पूछा—"चिकित्सक बीमारों के यहाँ जाता है, या स्वस्थ लोगों के यहाँ?"

सभी ने कहा—"बीमारों के यहाँ।" इस पर ईसा बोले—"फिर बुरे लोगों के बीच मुझे जाने पर आप लोग आपत्ति क्यों करते हैं?"


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles