दोनों धन्य हो गए (kahani)

July 2001

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

बगदाद के खलीफा उन दिनों दैनिक तीन दिरम वेतन लेते थे और प्रजा का धन प्रजाहित में ही खरच कर देते थे।

एक दिन उनकी बेगम ने कहा, “तीन दिन का वेतन पेशगी मिल जाए, तो वे बच्चों के कपड़े बनवा लें।”

खलीफा ने कहा, “क्या पता, कौन तीन दिन जिए न जिए। मैं कर्जदार बनकर नहीं मरना चाहता।” उन्होंने उधार पैसा लिया ही नहीं। आवश्यकताएँ सीमित रखने और परिवार की सुविधा से, सुसंस्कारों को अधिक महत्त्व देने की इस प्रवृत्ति से ही वे आदर्श लोकसेवी के रूप में उभरे और पूजे गए।

विदुर जी ने जब देखा कि धृतराष्ट्र और दुर्योधन अनीति करना नहीं छोड़ते, तो सोचा कि इनका सान्निध्य और इनका अन्न मेरी वृत्तियों को भी प्रभावित करेगा, इसलिए वे नगर के बाहर वन में कुटी बनाकर पत्नी सुलभा सहित रहने लगे। जंगल से भाजी तोड़ लेते, उबालकर खा लेते तथा सत्कार्यों में, प्रभु-स्मरण में समय लगाते।

श्रीकृष्ण जब संधि दूत बनकर गए और वार्त्ता असफल हो गई, तो वे धृतराष्ट्र, द्रोणाचार्य आदि सबका आमंत्रण अस्वीकार करके विदुर जी के यहाँ जा पहुँचे। वहाँ भोजन करने की इच्छा प्रकट की।

विदुर जी को यह संकोच हुआ कि शाक प्रभु को परोसने पड़ेंगे? पूछा, “आप भूखे भी थे, भोजन का समय भी था और उनका आग्रह भी, फिर आपने वहाँ भोजन क्यों नहीं किया?”

भगवान् बोले, “चाचाजी! जैसे भोजन को करना आपने उचित नहीं समझा, जो आपके गले न उतरा, वह मुझे भी कैसे रुचता? जिसमें आपने स्वाद पाया, उसमें मुझे स्वाद न मिलेगा, ऐसा आप कैसे सोचते हैं?”

विदुरजी भाव-विह्वल हो गए, प्रभु के स्मरण मात्र से हमें जब पदार्थ नहीं संस्कार प्रिय लगने लगे हैं, तो स्वयं प्रभु की भूख पदार्थों से कैसे बुझ सकती है? उन्हें तो भावना चाहिए। उसकी विदुर दंपत्ति के पास कहाँ कमी थी। भाजी के माध्यम से वही दिव्य आदान-प्रदान चला। दोनों धन्य हो गए।”


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles






Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118