नवसृजन हेतु सक्रिय प्रज्ञा परिकर

July 1988

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

भुज (कच्छ, गुज0) आयोजकों की कल्पना के प्रतिकूल नारी जागरण सम्मेलन में महिलाओं की विशाल उपस्थिति देखकर कार्यकर्ता आश्चर्य चकित रह गये। प्रौढ़ शिक्षा विस्तार, कुटीर उद्योग जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर जन संपर्क करने की योजना बनाई गई।

कठघोरा (म0प्र0) नारी–जागरण सम्मेलन आशातीत सफलताओं के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के विशाल प्रांगण में महिलाओं से खचाखच भरे पंडाल में परम पूज्य गुरुदेव का सन्देश सुनाया गया। फलस्वरूप समीपवर्ती क्षेत्र में 24 नारी जागरण शाखायें स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

इन्दौर (म0प्र0) श्रीमती ऊषा तिवारी तथा श्रीमती शाँता साहनी ने महिला जागरण सम्मेलन में युग निर्माण परिवार द्वारा नारी जागरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए महिलाओं को चहार दीवारी से निकलकर आगे आने का आहृन किया गया। समीपवर्ती क्षेत्र में अधिकाधिक नारी जागरण शोखाओं के गठन का संकल्प लिया गया।

भोपाल (मåप्रå) भारत के उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी और विधायिका श्रीमती विमला शर्मा के आतिथ्य में महिला जागरण सम्मेलन अभूतपूर्व स्तर पर संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य की पंचायत एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री राय ने की। श्रीमती राय ने नारी जागरण के लिए युग निर्माण योजना द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अभूतपूर्व बतलाया।

खरगौन (मåप्रå) महिला जागरण सम्मेलन अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। नारी जागरण सम्मेलन में श्रीमती इन्दुमती जैन तथा विधायिका श्रीमती करुणा ढ़ाँगी ने भाग लिया। नारी की सुप्त शक्ति को जगाने के लिए युग निर्माण योजना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इन कार्य-क्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आहृन किया गया। हर मुहल्ले में नारी जागरण शाखा की स्थापना का संकल्प लिया गया।

जोबट (झाबुआ, मåप्रå) इन्दौर की शोभा श्रीवास्तव, गनावर की कल्पना गुप्ता तथा नगर कार्यवाहिका श्रीमती विन्देश्वरी सोनी के प्रयासों से महिला जागरण सम्मेलन आशातीत सफलताओं के साथ सम्पन्न हुआ। घर-घर युग साहित्य पहुँचाने की व्यापक व्यवस्था टोलीबद्ध रूप से महिलाओं ने की।

डालटन गंज (बिहार) समीपवर्ती क्षेत्र में अधिकाधिक नारी जागरण शाखाओं के गठन तथा रचनात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संकल्प के साथ नारी जागरण सम्मेलन सम्पन्न हुआ। समूचे क्षेत्र में महिलाओं को ऊँचा उठाने के लिए घर-घर सत्साहित्य पहुँचाने की व्यापक व्यवस्था कार्यकर्ता महिलाओं द्वारा की जा रही है।

नारी जागरण सम्मेलन सम्पन्न

सुल्तानपुर (उåप्रå) महिला जागरण सम्मेलन का उद्घाटन श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय तथा श्रीमती मालती ने किया। इस अवसर पर दहेज उन्मूलन तथा आदर्श विवाहों के प्रचलन कार्यक्रम में अंतर्गत आदर्श विवाह भी सम्पन्न कराये गये। कर्म-काण्ड की व्याख्या एवं प0ति ने सभी को प्रेरणा दी।

राष्ट्रीय एकता हेतु सजीव सक्रिय प्रयास

भोपाल (मåप्रå) यहाँ सम्पन्न राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में मुसलमान, सिख तथा जैन धर्म के अनुयायियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया। उपस्थित विशाल जन समूह ने एक स्वर से राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

इन्दौर (मåप्रå) राष्ट्रीय एकता सम्मेलन उल्लास भरे वातावरण में सम्पन्न हुआ। हर धर्म के अनुयायियों का विशाल जन समूह राष्ट्रीय एकता की शपथ लेने के लिए उपस्थित हुआ। नगर के अनेकानेक गणमान्य व्यक्ति इसमें उपस्थित थे।

बाग बहरा (मåप्रå) राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का उद्घाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री खेमचन्द्र श्रीमाल जी ने किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।

सुल्तानपुर (उåप्रå) राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में सभी धर्मों के अनुयायी उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए। उपस्थित जन समूह ने हाथ उठाकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इन प्रयासों को समूचे क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

अभूतपूर्व अद्वितीय दीपयज्ञ

भोपाल (मåप्रå) इक्यावन हजार दीपों के एक साथ प्रज्वलित होते ही नया दशहरा मैदान जगमगा उठा। विशाल जल कलश यात्रा के दृश्य ने नगरवासियों का मन मोह लिया। राजधानी में ऐसा विशाल आयोजन लोगों ने पहली बार देखा। राज्य के गैस राहत मंत्री श्री हसनात सिद्दी की तथा विधायक श्री बाबूलाल गौर भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इन्दौर (मåप्रå) चिमन बाग मैदान पर आयोजित चौबीस हजार वेदीय दीपयज्ञ कार्यक्रम ऐतिहासिक छाप छोड़ता हुआ सम्पन्न हुआ। दीप यज्ञ की शोभा यात्रा का स्वागत मध्य प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल यादव ने किया। दीप यज्ञ कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सरकार के उद्योग मंत्री श्री चन्द्रशेखर ने सपत्नीक दीप प्रज्वलित कर किया। श्री शेखर ने मनुष्य में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए युग निर्माण परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अभूतपूर्व बतलाया।

सुल्तानपुर (उåप्रå) चौबीस सौ वेदीय दीप यज्ञायोजन आशातीत सफलताओं के साथ सम्पन्न हुआ। नगर के लिए यह आयोजन कौतूहल पूर्ण रहा। दीप यज्ञ में अभूतपूर्व उपस्थिति की सी को भी कल्पना नहीं थी। सर्व श्री लखपत राय जी, रामचन्द्र अग्रवाल, माता प्रसाद तथा आद्या प्रसाद विद्यार्थी का सम्मिलित श्रम विशाल जन समूह के मध्य ज्योति प्रकाश के रूप में झिलमिला उठा। झिलमिलाते दीपकों के मनोहारी दृश्य को सभी भाव-विभोर होकर देखते एवं प्रेरणा को हृदयंगम करते रहे।

लखनऊ (उåप्रå) डाå गायत्री शर्मा के प्रयासों से लाल बाग काँलानी में भव्य दीप यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इसमें कालोनी के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहकर जन सामान्य के लिए प्रेरणा के श्रोत रहे। डाå ओम प्रकाश शर्मा द्वारा दीप यज्ञ की व्याख्या एवं उपयोगिता सुनकर सभी अधिकारी इस पावन ज्योति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित हुए।

जूनागढ़ (उड़ीसा) समीपवर्ती क्षेत्र के हर गाँव में दीप यज्ञ आयोजन कराने के संकल्प के साथ विशाल दीप यज्ञायोजन सोल्लास सम्पन्न हुआ। बाल, वृद्ध, नर-नारी सभी का उत्साह अभूपूर्व था। कर्म-काण्ड की व्याख्या तथा पूज्य गुरुदेव का संदेश अपनी ही भाषा उड़ीसा में प्रदीप वानप्रस्थी द्वारा सुनकर उपस्थित जन समुदाय भाव-विभोर हो उठा।

दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन की देव दक्षिणाएँ

अलीराजपुर (मåप्रå) यहाँ सम्पन्न दीप यज्ञायोजन के अवसर पर दहेज उन्मूलन एवं आदर्श विवाहों के प्रचलन कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासियों के अनेक जोड़े वैदिक परम्परा के साथ दाम्पत्य सूत्र में बँध। क्षेत्र के विधायक मगन सिंह पटेल ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर उपस्थित विशाल जन समूह ने हाथ उइकर दहेज की कुरीति को त्यागने तथा आदर्श वावाहों की परम्परों को अपनाने के संकल्प लिए।

राणीप (अहमदाबाद) दीप यज्ञायोजन के अवसर पर देव दक्षिणा स्वरूप 432 व्यक्तियों ने दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन एवं सत्प्रवृत्ति संवर्धन के अंतर्गत नशा का त्याग तथा सत्साहित्य के स्वाध्याय का संकल्प लिया।

बडोदरा (गुजå) दहेज यथायोजन में उपस्थित जन समुदाय ने देव दक्षिणा स्वरूप तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब तथा माँस का त्याग कर नियमित रूप से सत्साहित्य पढ़ने का संकल्प लिया।

राजूपुर (मिर्जापुर, उåप्रå) यहाँ सम्पन्न दीप यज्ञ आयोजन नवयुवकों के लिए वरदान सिद्ध हुआ। बचपन से पड़ी नशा की आदत छोड़ने का संकल्प सामूहित रूप से दीप-ज्योति की साक्षी में किया गया।

बस्तर (मåप्रå) आदिवासी बहुल क्षेत्र में दहेज उन्मूलन तथा नशा निवारण कार्यक्रम आशातीत सफलतायें हस्तगत करा रहा है। अशिक्षा के कारण व्याप्त जन-जन में नशा की आदत छुड़ाने के लिए युग निर्माण कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। ऐसे व्यक्तियों का सामूहिक रूप से सम्मान किया जाता है जो अधिक से अधिक व्यक्तियों को इन दुर्व्यसनों को छोड़ने की प्रेरणा देकर संकल्प दिलाता है।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles