साथ-साथ चले (kahani)

November 1983

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

एक ही मेले में दस जुलाहे साथ-साथ चले। कोई खो न जाय। इसलिये गिनती गिन ली। पूरे दस थे। लौटते समय सोचा गिन लें। कोई घट-बढ़ तो नहीं हुई। गिने तो नौ। एक-एक करके सभी ने गिने पर निकले नौ ही। एक कहीं खो गया। सोचकर सभी दुःख मनाने लगे। एक समझदार उधर से निकला। रोने वालों से कारण पूछा। उसने कहा- हम दसवें को बुलाये देते हैं। रोओ मत। सभी बहुत प्रसन्न हुए। समझदार ने उन्हें पंक्तिबद्ध खड़ा किया, एक-एक के सिर में एक-एक चपत लगाई और गिनता गया- एक, दो, तीन, चार। पूरे दस हो गये। सभी बुद्धिमान की अनुकम्पा को सराहते हुए घर लोटे। अपने को न जानने के कारण ही यह भूल हो रही थी। उसे सुधार लें तो रोना न पड़े।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles






Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118