भाग्यवाद का सिद्धांत निरर्थक (कहानी)

January 1986

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

शकडाल भाग्यवादी था। वह पुरुषार्थ की उपेक्षा करता और हर बात में भाग्य की दुहाई देता। जाति का वह कुंभकार था।

एक दिन वह अपनी बात की पुष्टि कराने भगवान महावीर के पास पहुँचा और अपनी मान्यताओं के समर्थन में उनका अभिमत प्राप्त करने का हठ करने लगा।

भगवान ने उससे उलटकर प्रश्न पूछा— "कोई तुम्हारे बनाए बर्तनों की तोड़-फोड़ करने लगे तो, कोई तुम्हारी पत्नी का शील भंग करने लगे तो, कोई तुम्हारे धन का अपहरण करने लगे तो?" शकडाल ने कहा—"देव! ऐसा अनाचार सहन नहीं हो सकेगा। मैं उसके साथ लड़ पडूँगा और अच्छी तरह खबर लूँगा।"

भगवान ने कहा— "तो फिर तुम्हारा भाग्यवाद कहाँ रहा? मान्यता तो तब सही होती जब सब कुछ होते देखकर भी चुप बैठे रहते। यहाँ तक कि बर्तन बनाने और रोग की चिकित्सा तक न करते।" शकडाल समझ गया कि भाग्यवाद का सिद्धांत निरर्थक है, पुरुषार्थ ही सब कुछ है। कर्म ही भाग्य बनाता है।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles






Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118