कालिदास (Kahani)

April 1989

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

विद्योत्तमा अपने समय की असाधारण विदुषी थी। उनने अपने से अधिक विद्वान के साथ विवाह करने की प्रतिज्ञा कर रखी थी। अनेक विद्वान आते और शास्त्रार्थ में परास्त होकर लौट जाते। इन असफल विद्वानों ने ईर्ष्यावश विद्योत्तमा को नीचा दिखाने के लिए एक षडयंत्र किया। एक मूर्ख को मौन व्रतधारी कहकर साथ ले आये और संकेतों से शास्त्रार्थ करने की बात पर दोनों की सहमति प्राप्त कर ली। मूर्ख के समर्थक सभी पंडित बन गये थे। संकेतों को ऐसा अर्थ निकालते जिसका तात्पर्य ऐसा निकलता जिसमें विद्योत्तमा परास्त हो जाती।

अन्तः उस अशिक्षित से विद्योत्तमा का विवाह हो गया। जब वे बोलने लगे तो पता चला कि उन्हें धोखा हुआ। संकेतों के बहाने उसे छला गया। विवाह तो उसने स्वीकार कर लिया पर विवाह के उत्तरदायित्व तय तक न निभाने की बात स्पष्ट कर दी और कहा जब आप मुझ से बढ़ कर विद्वान होंगे तभी दाम्पत्य जीवन की शुरुआत होगी।

उस पुरुष का नाम कालिदास था। उन्हें लाज लगी, तिलमिला गये और उस चुनौती को स्वीकार करके विद्याध्ययन में पूरे परिश्रम और मनोयोग के साथ लग गये। समय आया कि कालिदास भारत के माने हुए विद्वान बने। उनकी प्रतिभा निखारने में विद्योत्तमा ने भी पूरा योगदान दिया।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles