VigyapanSuchana

April 2003

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

विशेष ज्ञातव्य :− गायत्री तपोभूमि, मथुरा में विगत बसंत पर्व (6 फरवरी) से नौ दिवसीय अनुष्ठान सत्र शृंखला आरंभ हो गई है। इसमें प्रायः सौ से डेढ़ सौ व्यक्ति एक बार में भागीदारी कर सकते हैं। स्वर्ण जयंती वर्ष के क्रम में आरंभ किए गए इस अभियान में सत्र की तारीखें प्रतिमाह 6 से 14, 16 से 24 तथा 26 से 4 रखी गई हैं। महीनों में घट−बढ़ होने के कारण तीसरा सत्र चलेगा 26 से ही, समाप्त नवें दिन होगा। बीच का एक दिन अवकाश रखा गया है। परिजन गायत्री तपोभूमि, मथुरा से संपर्क कर लें एवं अपना स्थान आरक्षित होने की स्वीकृति मिलते ही तैयारी करें। इसमें 24000 गायत्री मंत्र जप का अनुष्ठान रखा गया है। दिन में एक प्रवचन व दो गोष्ठियों का क्रम भी साथ रहेगा। शाँतिकुँज, हरिद्वार के 1 से 9, 11 से 12 तथा 21 से 29 की तारीखों में चलने वाले सत्रों के समानाँतर ये सत्र सतत चलते रहेंगे।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles