Quotation

April 2003

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

हॉलैंड समुद्र से निचाई पर बसा हुआ है। पानी भीतर न घुसे, इसलिए उस देश के किनारों पर दीवारें बनी हुई हैं। कभी पानी भीतर आने लगता है तो बड़े−बड़े पंप उसे उलीचने के लिए लगाने पड़ते हैं।

एक दिन रात होते−होते एक लड़का पीटर समुद्र की दीवार पर से निकला। उसने देखा कि दीवार में छेद हो गया है और उससे होकर पानी नगर में तेजी से बह रहा है। स्काउटिंग की शिक्षा प्राप्त अनुशासन प्रिया छात्र ने कोई और उपाय न देखकर अपनी बाँह उस छेद में ठूँसकर बहाव को रोका। सहायता के लिए औरों को पुकारता रहा, पर उस सुनसान में किसी ने उसकी आवाज ही नहीं सुनी। बारह घंटे भयंकर शीत और पानी में डूबा हुआ लड़का मरणासन्न हो गया। सवेरे जब लोग उधर से निकले तो लड़के को इस स्थिति में पानी को रोके हुए पड़े देखा। निकालने पर बड़ी कठिनाई से ही उसकी जान बचाई जा सकी। हॉलैंड को डूबने से बचाने वाले इस व्यक्ति पीटर का नाम हॉलैंड के इतिहास में अमर है।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles