Quotation

December 1979

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

दूध का सेवन मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और दूध के द्वारा अनेक प्रकार की बीमारियाँ दूर हो सकती है, इस तथ्य को हमारे यहाँ के साधारण मनुष्य भी जानते हैं। बाल्यावस्था से ही हमारे यहाँ दूध पीने पर जोर दिया जाता है, क्योंकि लोगों का विश्वास है कि इस आयु में दूध का नियमपूर्वक सेवन करने से स्वास्थ्य में दृढ़ता और स्थिरता आती है, वह जन्म भर मनुष्य की सहायक रहती है। इस देश के चिकित्सा ग्रंथों में तो दूध को—’भूलोक का अमृत’ बतलाया गया है। और प्रत्येक पशु के दूध के गुण विस्तारपूर्वक बतलाए गए हैं। जिनके आधार पर भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में अपने अनुकूल उसका उपयोग हो सके।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles