कर्तव्य पालन ही सबसे बड़ा पुरस्कार (Kahani)

August 1972

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>


कर्तव्य पालन ही सबसे बड़ा पुरस्कार 

पूर्व दिशा में उषा की लालिमा दिखाई देने लगी। अन्धकार के विदा होने का समय निकट आ गया। भगवान भास्कर भी अपने रथ पर सवार गगन पथ पर आगे बढ़ने लगे। दीपक की लौ ने अपना मस्तक उठाकर सूर्य को प्रणाम किया और बुझ गया।

सूर्य को देखकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि मेरी अनुपस्थिति में दीपक ने अपने कर्तव्य को अच्छी तरह निभाया है। वह दीपक को वरदान देने के लिए तैयार हो गया।

दीप की आत्मा सहज भाव से बोल पड़ी ‘सूर्य देव’! संसार में अपने कर्त्तव्य पालन से बढ़कर कोई अन्य पुरस्कार भी हो सकता है, मैं नहीं जानती। मैंने तो आपके द्वारा दिये गये उत्तरदायित्वों का निर्वाह किया है इसमें प्रशंसा की बात ही क्या?

सूर्य ने सन्तुष्ट होकर अपने रथ को आगे बढ़ने का आदेश दिया।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles