जार्ज वाशिंगटन

June 1964

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

बड़ी तेजी से बह रही पत्थर और चट्टानों से भरी हुई पहाड़ी नदी में एक स्त्री का छोटा सा बालक बहने लगा। स्त्री करुण स्वर से सहायता के लिये लोगों को पुकारने लगी। सब चुपचाप खड़े थे, कोई अपनी जान को जोखिम में न डालना चाहता था। इतने में एक अठारह वर्षीय लड़का नदी में कूदा और चट्टानों से टकराने में बाल-बाल बचता हुआ उस बच्चे तक पहुँचा और उस मूर्छित बालक को पीठ पर लाद कर किनारे आ गया। इस प्राणों पर खेलने वाले युवक को बच्चे की माँ ने बहुत आशीर्वाद दिये। बड़ा होने पर यह लड़का अमेरिका का प्रेसीडेंट हुआ। इसका नाम था- जार्ज वाशिंगटन।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles