वृद्ध जन-सम्मान आयोजन हुआ (kahani)

March 1983

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

कुछ समय पूर्व लखनऊ में एक वृद्ध जन-सम्मान आयोजन हुआ था। उसमें उस क्षेत्र के सर्वाधिक आयु की दृष्टि से 119 वर्षीय जया देवी और उनसे कुछ ही छोटे 116 वर्षीय मुहम्मद सुलेमान सम्मिलित किये गये थे। यह सम्मान वस्तुतः उस सम्भावना का है जिसके अनुसार शरीर में लम्बे समय तक जीवित रहने की क्षमता है। शर्त एक ही है कि उस प्रकृति प्रदत्त विशेषता को नष्ट भ्रष्ट न करते रहा जाय। भारत यात्री ईब्नबतूता ने अपनी मात्र विवरण पुस्तक में हिन्दुकुश क्षेत्र में रहने वाले एक ऐसे योगी के साथ हुई भेंट का विवरण दिया है जिसकी आयु 350 वर्ष थी। उसका कहना था कि हर सौ वर्ष के बाद उसके नये दांत और काले बाल निकले।

विश्व भर में दीर्घ जीवन का कीर्तिमान स्थापित करने वालों में एक चीनी 142 वर्ष का एक रूसी 159 वर्ष का आर सर्वाधिक आयु वाली इटली के मोन्ट सान्तोजला नगर में एक 194 वर्ष की वृद्धा पाई गई जिसका नाम मारिया वास्ता था। इन सभी दीर्घ जीवियों को यह सौभाग्य कैसे मिला इसके उत्तर में उन सभी ने एक ही बात बताई सुपाच्य और स्वल्प आहार नियमित श्रेय और हंसता-हँसाता महत्वाकांक्षाओं से रहित सन्तोषी स्वभाव।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles