छोटे भी जीवित रहेंगे ही

February 1974

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

बड़ी मछली छोटी को खा ही जाती हो यह अनिवार्य नहीं। ऐसा भी होता है—हो सकता है, इतना कहना मानना ही पर्याप्त है। यह सिद्धान्त नहीं अपवाद है। सच यह है कि सभी जल−जन्तु परस्पर सहयोगपूर्वक रहते हैं और अनिवार्य कारण उपस्थित होने पर ही यदा−कदा टकराते हैं। यदि यह सिद्धान्त सही न होता तो बड़े जलचर अब तक समस्त छोटे जीवों का सफाया कर गये होते। और कहीं कोई छोटा जल−प्राणी दृष्टिगोचर न होता।

रोमन कैथोलिक धर्म में गुरुपोप की नगरी ‘वैटिकन’ एक स्वतन्त्र राष्ट्र है। वह रोमनगर के मध्य में स्थिति है। इसका क्षेत्रफल 108 एकड़ है और जनसंख्या लगभग डेढ़ हजार। अनेक देशों से वैटिकन की दौत्य सम्बन्ध है।

फ्रांस के दक्षिण में भूमध्य सागर के तट पर बसा हुआ, मोनको छोटा सा देश है। उसकी आबादी 25 हजार और क्षेत्रफल एक सौ वर्ग मील। इसमें तीन छोटे छोटे कस्बे हैं। यह देश जुआ खेलने के लिये प्रसिद्ध है। दूर−दूर के लोग यहाँ बैठ के जुआ खेलने और रंग−रेलियां करने के लिये पहुँचते हैं। यहाँ का राजा है−प्रिस केनियर।

इटली के मध्य एपिनायल पहाड़ियों की गोद में बसा हुआ सैन मैरिनों नन्हा किन्तु बहुत पुराना गण राज्य है। इसका क्षेत्रफल 38 वर्ग मील है। इसमें मताधिकार 15 हजार वयस्कों को प्राप्त है। छोटे बच्चे इसके अतिरिक्त हैं।

स्पेन और फ्रांस की मध्य सीमा पर बसा हुआ एक देश है—ऐंडोस। यह पैरेनीज पर्वत की गोद में बसा है। क्षेत्रफल 191 वर्ग मील और आबादीं 7 हजार। यह देश सन् 1278 से ही गणराज्य के रूप में अपनी स्वतन्त्र प्रभुसत्ता का उपभोग कर रहा है।

आल्पस पर्वत के समीप स्विट्जरलैंड और आस्ट्रिया की सीमा पर बसे लिप्टेंस्टाइन देश की आबादी 19 हजार है और क्षेत्रफल 65 वर्ग मील। इस देश के प्रेस निकटवर्ती देशों की छपाई करते हैं और अधिकाँश नागरिकों की उसी से आजीविका मिलती है।

999 वर्ग मील क्षेत्रफल वाला लकजेक वर्ग देश वेजलियम और नीदरलैंड की सीमा पर बसा है। इसकी जन−संख्या चार लाख है। यह देश 1815 से स्वतंत्र चला आ रहा है। यहाँ के नागरिकों को प्रजातंत्री अधिकार प्राप्त है पर राज्य−सिंहासन पर एक डयूक का आधिपत्य है।

याल्टा भूमध्य सागर में बसा है। इसका क्षेत्रफल 128 मील और आबादी साढ़े तीन लाख है। इसे 10 वर्ष पूर्ण ही पूर्ण स्वतन्त्रता प्राप्त हुई है।

मालदीप बहुत ही छोटे−छोटे दो हजार द्वीपों का हिन्द महासागर में अवस्थित जखीरा है। उसका क्षेत्रफल 115 वर्ग मील और आबादी डेढ़ लाख है। मालदीप से कुछ ही आगे स्वतंत्र देश सिंगापुर कुछ बड़ा है, उसका क्षेत्रफल 224 मील और आबादी बीस लाख है।

कैरीवियन सागर में अवस्थित वेस्टइंडीज का एक पीछे देशर वावेंडीज है। इसका क्षेत्रफल 166 वर्ग मील और जनसंख्या ढ़ाई लाख है। लगभग 350 वर्षों से यह ब्रिटिश संरक्षण में था, अब सन् 1965 से वह पूर्ण स्वतन्त्र है।

वेस्टइंडीज का ही एक छोटा द्वीप ऐगिवला 36 वर्ग मील का क्षेत्रफल और 6 हजार आबादी का है।

प्रशाँत महासागर में एक देश है—टोगा। 60 हजार आबादी और 269 वर्ग मील क्षेत्रफल। इसके प्राकृतिक दृश्य सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र है। पर्यटकों से इस देश को अच्छी आमदनी होती है।

छोटों को भी जीने का अधिकार है और बड़ा से लड़ने में असमर्थ होते हुए भी अपना अस्तित्व बचाये हुये ही नहीं वरन् फल−फूल भी रहे है, इसका एक उदाहरण संसार में छोटे देश भी समझे जा सकते हैं। संसार में कुछ देश इतने छोटे हैं जो क्षेत्रफल, जन संख्या, आर्थिक स्थिति एवं सैन्य बल की दृष्टि से अत्यन्त तुच्छ हैं। उन्हें कोई बड़ा देश पलक मारते निगल सकता है पर वैसा होता नहीं है—हो नहीं सकता। आखिर छोटे भी तो दुनियाँ में रहेंगे ही।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles






Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118