गीत माला भाग-2

ओ ईश्वर के अंश आत्म

<<   |   <   | |   >   |   >>
मुक्तक-
संसार के नश्वर सुखों का, तू भोग करेगा कितने दिन।
फिर न मिले अवसर ऐसा, यह मानुष चोला कितने दिन॥
तू अजर अमर अविनाशी है, तू देह भाव में पड़ा हुआ।
ईश्वर अंश है आत्मा, भ्रम फाँस रहेगा कितने दिन॥


ओ ईश्वर के अंश आत्म
ओ ईश्वर के अंश आत्म विश्वास जगाओ रे।
होकर राजकुमार न तुम, कंगाल कहाओ रे॥
दीन- हीन बन करके तुम क्यों साहस खोते हो।
क्यों आशक्ति, अज्ञान अभावों को ही रोते हो॥
जगा आत्म- विश्वास दीनता दूर भगाओ रे॥
आत्मबोध के बिना, सिंह शावक सियार होता।
आत्मबोध होने पर वानर सिन्धु पार होता॥
आत्मशक्ति के धनी न कायरता दिखलाओ रे॥
नेपोलियन उसी बल पर आल्पस से टकराया।
जिसके बल पर था प्रताप से अकबर घबराया॥
उसके बल पर अपनी बिगड़ी बात बनाओ रे॥
सेनापति के बिना न सेना लड़ने पाती है।
सेनापति का आत्म- समर्पण हार कहाती है॥
गिरा आत्म- बल, जीती बाजी हार न जाओ रे॥
आत्म मनुज अनगिन साधन,बल का अधिकारी है।
बिना आत्म- विश्वास मनुजता किन्तु भिखारी है॥
अरे! आत्मबल की पारसमणि तनिक छुवाओ रे॥
अडिग आत्म- विश्वास, मनुज रूप निखारेगा।
उसके बल पर मनुज धरा पर स्वर्ग उतारेगा॥
इसके बल पर जो भी चाहो कर दिखलाओ रे॥
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118