VigyapanSuchana

August 1995

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

जन-जन तक युगसंधि महापुरश्चरण की महापूर्णाहुति जो आँवलखेड़ा में सम्पन्न होने जा रही है, की जानकारी पहुँचाने के लिए शान्तिकुञ्ज से दस वरिष्ठ कार्यकर्ता गण अगस्त व सितम्बर प्रथम सप्ताह में राष्ट्र की बत्तीस प्रमुख महानगरों में प्रबंधकर्ता हेतु निकल रहे हैं। वे दो दिन प्रत्येक स्थान रुकेंगे तथा एक दिन पत्रकार वार्ता व विशिष्टों से मिलकर उनकी शंका समाधान करेंगे तथा दूसरे दिन कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी लेकर आगे बढ़ जायेंगे। शान्तिकुञ्ज से महानगरों के प्रेस आदि से जुड़े परिजन इस विषय में सम्पर्क कर लें कि उनके यहाँ या समीप कौन-सी टोली कब आ रही है।?

आँवलखेड़ा पूर्णाहुति की तैयारियाँ जोरों पर है। अपने युग के अभूतपूर्व, इस शताब्दी का सर्वाधिक विराट इस महाकुम्भ के लिए समयदानियों 15 सितम्बर तक पहुँचने के लिए कहा जा रहा है। सभी समयदानियों को उनकी योग्यताओं के अनुरूप विभिन्न खण्डों में बाँटकर उन्हें दायित्व सौंप दिए जाएँगे अभी भावावेश में आकर अनगढ़ रूप में शान्तिकुञ्ज या आँवलखेड़ा पहुँचने के स्थान पर सभी विस्तार से अपने अनुभव, योग्यता, आयु शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी विवरण शान्तिकुञ्ज महापूर्णाहुति प्रकोष्ठ के नाम भेज दें। यहाँ से पत्र व एक नामधारी परिपत्र मिलने पर ही दी गयी तिथियों में पहुँचने का अपना कार्यक्रम बनाएँ। इससे जनशक्ति का सही सुनियोजन हो सकेगा।

*समाप्त*


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles