VigyapanSuchana

April 1995

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

अपने वाहन व साधन प्रथम पूर्णाहुति हेतु समर्पित करें

आँवलखेड़ा पूर्णाहुति सारे भारत व विश्व स्तर की पुरश्चरण महायज्ञ प्रक्रिया है। इसमें सारे राष्ट्र को गायत्रीमय बनाने का प्रचण्ड पुरुषार्थ सम्पन्न किया जाना है। इसके लिए उदार सदाशयी मनोभूमि वाले परिजनों पाठकगणों से अपने वाहनों को तय करने के लिए मिशन को समर्पित करने का आह्वान किया जा रहा है। दुपहिया वाहनों से लेकर जीप, कार टाटा 407 जैसी गाड़ियाँ जो इस सीमित अवधि के लिए दे सकें वे अपनी अन्तः की उसी उदारता के परिमाण में यज्ञ की फलश्रुतियों को प्राप्त करेंगे। साधन सभी को पूर्णाहुति के बाद लौटा दिए जायेंगे इसके लिए व्यवस्थापक शान्तिकुञ्ज हरिद्वार से सम्पर्क करे।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles