मानवता की यह दशा

July 1966

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

समर्थ होते हुये भी किसी दुखी अथवा आवश्यकता पीड़ित व्यक्ति की सहायता न करने वालों को क्या कहा जायेगा और क्या कहना होगा उन उपकारी आत्माओं को जो अपने सारे साधन मनुष्य की मदद के लिये मुक्त कर देते हैं। अठारह वर्षीया छात्रा जेन-एडम्स ऐसी ही महान आत्माओं से थी जिसने दूसरों का दुःख दूर करने के लिये अपने घर के द्वार खोल दिये थे।

घटना 1883 की है। अमेरिका के शिकागो शहर की छात्रा जेन-एडम्स उस समय लन्दन के एक कॉलेज में अध्ययन कर रही थी। वह छात्रावास से बहुधा कॉलेज पैदल ही जाया करती थी। इसका करण यह नहीं था कि उसके पास सवारी के लिये पैसों की कमी थी। वास्तविक कारण यह था कि वह रास्ते में दुखी, असहाय एवं आवश्यकता पीड़ित व्यक्तियों को देखती और उनका दुःख दर्द पूछती हुई जाया करती थी। उसे अपने इस कार्य से बड़ी आत्मिक सांत्वना मिला करती थी। उसका हृदय बड़ा कोमल तथा करुणापूर्ण था। वह दीन-दुखियों की सहायिका बनकर अपने मानव जीवन को सार्थक बनाना चाहती थी। उसके नित्य का यह कार्यक्रम उस भविष्य की भूमिका थी, जिसमें वह जन सेवा करने का विचार किये हुये थी।

एक दिन उसने देखा कि एक बालक किताबों के अभाव में स्कूल न जा सकने के कारण बुरी तरह रो रहा है। उसने फुटपाथों पर पड़े असहाय रोगियों को रोते कराहते देखा। उसने देखा कि बेरहम मालिक-मकान भाड़ा न चुका सकने की विवशता के कारण वर्षा से भीगी घोर जाड़ों की रात में किरायेदार को धक्का देकर बाहर निकाल रहा है और सामान फेंक रहा है। उसने देखा कि शिक्षा के अभाव में उसके पड़ोस की स्त्रियाँ बुरी तरह लड़ती-झगड़ती और गाली-गलौज करती हैं। उसने ऐसे अपंग और अपाहिजों को भी देखा जो दो दानों के लिये मुँह बाँये दम तोड़ रहे हैं।

कुमारी जेन-एडम्स के हृदय से एक आह निकल पड़ी और उसकी आत्मा कह उठी “मानवता की यह दशा”। जेन! जिनको तेरी सहायता की आज और अभी आवश्यकता है उनको तू भविष्य के लिये टाल रही है। कल किसने देखा है। जो कुछ कर सकती है इनके लिये आज अभी कर। कुमारी जेन-एडम्स के इन छोटे-छोटे परोपकारी अन्तर महानता ने उसे एक विख्यात समाज सेविनी बना दिया।

कुमारी जेन-एडम्स के हृदय से एक आह निकल पड़ी और उसकी आत्मा कह उठी “मानवता की यह दशा”। जेन! जिनको तेरी सहायता की आज और अभी आवश्यकता है उनको तू भविष्य के लिये टाल रही है। कल किसने देखा है। जो कुछ कर सकती है इनके लिये आज अभी कर। कुमारी जेन-एडम्स के इन छोटे-छोटे परोपकारी अन्तर महानता ने उसे एक विख्यात समाज सेविनी बना दिया।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles