Quotation

June 1940

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

जो कुछ सीखना है जवानी में सीख लो। मौज उड़ाने का अवसर तो उसके पश्चात भी आ सकता है। आराम मुर्दों के लिए है और काम जीवितों के लिए।

*****

ईसा ने अपने शिष्यों से कहा था स्वर्ग का राज तुम्हारे अन्दर है। इसी प्रकार भारत का राजनैतिक स्वराज्य हमारे अन्दर है। हमीं उस स्वराज्य की स्थापना कर सकते हैं।

*****

जीवनोद्देश्य की खोज ही सबसे बड़ा सौभाग्य है। उसे बाहर ढूंढ़ने की अपेक्षा अपने हृदय में तलाश करना चाहिए।

*****

जीवन का नियम यही है कि उचित को ग्रहण और अनुचित का त्याग करो। मन, वचन और क्रिया में सत्य का आश्रय ही दुनिया की अनमोल निधि और जीवन का सर्वोपरि नियम है।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here: