जोजेफ हार्ड उफन (kahani)

December 1981

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

जोजेफ हार्ड उफन अपने कार्यालय में 9 सचिवों को एक साथ बिठाकर 9 भाषाओं में 9 विभिन्न विषयों पर नोट्स एक साथ लिखाते थे। म्यूनिस (प. जर्मनी) की राष्ट्रीय लाइब्रेरी का यह संचालक अपनी इस मस्तिष्कीय क्षमता के कारण विश्वविख्यात है। बाइबिल उन्हें कण्ठस्थ थी। कहीं से भी पन्ना खोलकर पूछने पर वे उसके आगे का अंश धड़ल्ले से बोलते चले जाते थे। अपनी लाइब्रेरी में रखीं 1 करोड़ से भी अधिक पुस्तकों के संदर्भ में पूछने पर बिना पुस्तक देखे वे सैकड़ों संदर्भ नोट कराते चले जाते थे। अपनी इस क्षमता में पर आश्चर्य व्यक्त किये जाने पर उनकी एक ही टिप्पणी होती थी- ‘‘यह कोई असम्भव कार्य नहीं है। मैंने तो साधारण मनुष्य के नाते अपने मस्तिष्क के एक थोड़े से अंश का सदुपयोग भर किया है।”


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles