Quotation

June 1965

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

गायत्री जयन्ती पर्व

भारतीय धर्म का मूल वेद है, और वेदों का बीज गायत्री। इसलिए हिन्दू संस्कृति का उद्गम गायत्री से माना गया है। इस महाशक्ति को हम अपनी आध्यात्मिक जन्मदात्री-ज्ञान गंगा, माता-मानते हैं। उसके अवतरण का पुण्य पर्व गायत्री जयन्ती-जेष्ठ सुदी

10 को आता है। इस वर्ष यह ता॰ 8 जून मंगलवार का है। यही दिन गंगा के अवतरण का भी है। इसलिए उसे गंगा दशहरा भी कहा जाता है।

इस पुण्य पर्व के अवसर पर हमें विशेष रूप से सामूहिक जप, अनुदान, हवन, दीपदान आदि का आयोजन रखना चाहिए। और गायत्री ज्ञान का अधिकाधिक प्रचार करने के लिए जो संभव हो, सो कार्यक्रम इस अवसर पर करना चाहिए।

उपरोक्त दस प्रश्नों में से जिनका उत्तर विचारपूर्वक दिया जा सके उसे लेख रूप में अविलम्ब भेजना चाहिए। जून के अंत तक यह सभी जानकारी मिल जायगी तो उनके आधार पर सम्पादन और छपाई प्रारम्भ की जायगी, तभी तो अगस्त में वह विशेषांक निकल सकेगा। आशा है उपरोक्त प्रकार की जानकारी पाठक अविलम्ब भेजेंगे।ताकि विशेषांक सर्वांग सुन्दर बनाया जा सके।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles