जार्ज स्टेनले

April 1964

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

हालेण्ड देश की पुरानी घटना है कि एक बार एक नदी का पुल बाढ़ के पानी के कारण टूट गया। उस पुल पर होकर रेल चलती थी। गाड़ी आती तो उस नदी में डूब जाती। स्टेशन तक खबर पहुँचाने का कोई साधन न था। एक लड़का जो वहाँ मौजूद था उसने आने वाली रेल को रोकने का उपाय सोचा। उसने अपना कुर्ता फाड़ा उसकी झण्डी बनाई। शरीर से खून निकाला उससे उसे लाल रंगा। लकड़ी में उसे लगा कर लाल झण्डी बनाली और दोनों हाथ ऊँचे करके पटरी पर खड़ा हो गया। समय पर रेल आई तो ड्राइवर ने लड़के को देख लिया और गाड़ी खड़ी कर दी। सब हाल मालूम हुआ तो रेल पीछे लौटाई गई और एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते रुक गई। इस लड़के का नाम था-जार्ज स्टेनले।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here: