गायत्री परिवार समाचार

November 1961

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

गायत्री तपोभूमि द्वारा प्रसारित नैतिक एवं साँस्कृतिक योजना के अंतर्गत देश भर में बहुत काम हो रहा है। अनेक आश्रम एवं केन्द्र उस कार्यक्रम में संलग्न है। अष्टग्रही योग की शान्ति के लिये जगह-जगह धर्मानुष्ठानों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। उनमें से कुछ का विवरण इस प्रकार है।

(1) कोटा (राजस्थान) में भी शंभूसिंहजी कौशिक द्वारा साधनाश्रम की स्थापना की गई है। इसके लिए एक बड़ी जमीन तथा बगीचा खरीदा गया है। आश्रम का उद्घाटन ता0 19 अक्टूबर को आचार्य जी द्वारा हुआ जिसमें उस क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 24 करोड़ जप तथा 24 लाख आहुतियों के संकल्प की पूर्ति के साथ आगामी 7, 8, 9 फरवरी 62 को 108 कुण्डों का यज्ञ इस आश्रम में होगा। पत्र व्यवहार का पता यह है-श्री शंभूसिंह कौशिक, साधनाश्रम (कोटा सिटी स्टेशन के पास) पो बोरखेड़ा (कोटा राजस्थान)

(2) मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ प्रान्त में गायत्री प्रचार केन्द्र बिलासपुर द्वारा धर्म प्रेरणा देने का कार्य उत्साह पूर्वक चल रहा है। एक बड़ा गायत्री मन्दिर तथा आश्रम बनाया जा रहा है। श्री गिरजा सहाय व्यास ने उस क्षेत्र में 108 यज्ञ कराने का निश्चय किया है। उन्होंने युग निर्माण प्रेस की भी स्थापना की है। श्री गिरजा सहाय व्यास का पता-गायत्री प्रचार केन्द्र, दयालवन्द बिलासपुर (मध्य प्रदेश) है।

(3) बरेली (उ.प्र.) में डा: चमनलाल गौतम ने भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता एवं महत्ता से जन साधारण को परिचित कराने के लिये संस्कृति संस्थान की स्थापना की है, जिसकी ओर से अनेक साँस्कृतिक पुस्तकें छपेंगी। इन दिनों आचार्य जी द्वारा अनुवादित “108 उपनिषद् छपाई जा रही है। उस क्षेत्र में कुछ साँस्कृतिक आयोजनों की योजना भी बनाई गई है। पता यह है- डा चमनलाल गौतम संस्कृति संस्थान (निकट पो आ॰ ख्वाजा कुतुब) बरेली (उ.प्र.)

(4) गायत्री प्रचार केन्द्र का कार्य बहरायच क्षेत्र में दिन-दिन बढ़ रहा है। गायत्री प्रेस, नानपारा से प्रकाशित ब्रह्मास्त्र मासिक पत्र सफलता पूर्वक चल रहा है। कई उपयोगी पुस्तिकाएँ भी छपी है। बहरायच में 17, 18, 19, 20 अक्टूबर 62 को 108 कुण्डों का एक विशाल गायत्री यज्ञ होने जा रहा है। आगे प्रचार कार्य के लिये केन्द्र की एक विस्तृत योजना है।

(5) गोंडा में गायत्री परिवार का कार्य केन्द्र गौशाला में है। गौ सेवा, संस्कृत पाठशाला, यज्ञ एवं अन्य उपयोगी कार्य इस केन्द्र से चल रहे है।

(6) आगरा क्षेत्र में गायत्री आश्रम एवं मन्दिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिसम्बर में माता की प्रतिमा की स्थापना, उपासक सम्मेलन एवं विशाल यज्ञ का आयोजन होगा।

(7) महासमुन्दर रायपुर (म.प्र.) में गायत्री साधना एवं ज्ञान प्रसार के लिये एक सुन्द आश्रम बनाने की योजना कार्यान्वित होन जा रही है। भूमि प्राप्त हो गई है। इस नवरात्रि में वहाँ एक साधना शिविर भी सम्पन्न हुआ।

(8) नवरात्र में सामूहिक आयोजन देश भर में प्रायः प्रत्येक शाखा ने मनाया। सहस्रों स्थानों पर सामूहिक यज्ञानुष्ठान, जप, कीर्तन, प्रवचन जुलूस आदि के आयोजन बड़े उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुए।

(9) भिण्ड क्षेत्रीय गायत्री परिवार की 30 शाखाओं का सम्मेलन भिण्ड में हुआ। जिसमें आगामी कार्यक्रम के सम्बन्ध में उत्साहवर्धक निर्णय लिये गये। भिण्ड में 1 करोड़ जप तथा 1 लाख आहुतियों का कार्यक्रम आरम्भ हो गया है इसकी पूर्णाहुति एक विशाल यज्ञ के साथ सम्पन्न होगी।

(10) जावरा (म.प्र.) में अष्टग्रही योग की शान्ति के लिये 1 करोड़ जप का कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक चल रहा है। यज्ञ आयोजन का अन्तिम निश्चय अगले मास हो जाएगा ।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles