गीत संजीवनी-13

होली का पर्व आया है

<<   |   <   | |   >   |   >>
होली का पर्व आया है
दुर्गुण हटाने सद्गुण बढ़ाने...२।
होली का पर्व देखो आया है, आओ रंग गुलाल लगालो रे।

बैर भाव को दूर भगाओ,
प्रेम भाव भर आगे आओ।
आपस में मन को मिला लो रे॥ आओ रंग गुलाल........॥

भक्ति भाव से परिजन आये,
होली का त्यौहार मनाये।
हृदय से सबको लगा लो रे॥ आओ रंग गुलाल........॥

ध्रुव, प्रह्लाद सी भक्ति जगालो,
इस धरती को स्वर्ग बनालो।
तन- मन ऐसा रंगा लो रे॥ आओ रंग गुलाल........॥

दिव्य हिमालय से गुरुवर आये,
माँ भगवती को साथ में लाये।
अनुदान- वरदान पालो रे॥ आओ रंग गुलाल........॥

होली का पर्व देखो आया है, आओ रंग गुलाल लगालो रे।
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here: