अकेला चल रे

July 1950

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

(विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर)

अनसुनी करके तेरी बात, न दे जो कोई तेरा साथ।

तो तूही कसकर अपनी कमर, अकेला बढ़ चल आगे रे।

अरे ओ पथिक अभागे रे॥

अकेला चल, अकेला चल, अकेला ही चल आगे रे।

देखकर तुझे मिलन की बेर, सभी जो लें अपने मुख फेर

न दो बातें भी कोई करे, समय हो तेरे आगे रे।

अरे ओ पथिक अभागे रे॥

तो अकेला ही तू जी खोल, सुरीले मन मुरली के बोल।

अकेला गा-अकेला सुन, अरे ओ पथिक अभागे रे।

अकेला ही चल आगे रे॥

और सुन तेरी करुण पुकार, अँधेरी पावस निशि में द्वार।

न खोले ही, न दिखावें दीप, न कोई भी जो जागे रे॥

अरे ओ पथिक अभागे रे॥

तो तूही वज्रानल में डाल, जलाकर अपना उर-कंकाल।

अकेला जलता रह चिरकाल, अरे ओ पथिक अभागे रे।

अकेला ही चल आगे रे॥


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118