Quotation

November 1949

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

पुस्तक लिखने, कवि बनने या अन्य श्रेष्ठ कार्य करने में जितनी बुद्धि लगती है उतनी ही हल चलाने में खर्च होती है। ऐसे विचार जब तक किसी राष्ट्र या जाति में नहीं आ जाते तब तक उसका उन्नत होना संभव नहीं। -स्वामी रामतीर्थ

*****

हृदय के प्रबल उच्छ्वास से ही हृदय में स्फूर्ति पैदा होती है। बुद्धि और विचार शक्ति अच्छी चीजें हैं, लेकिन वे दूर तक नहीं जा सकती। भावों से ही गंभीर रहस्यों का उद्घाटन होता है। -स्वामी विवेकानन्द

*****

इच्छा शक्ति के सामने सभी शक्तियाँ कमजोर हैं क्योंकि इच्छा शक्ति स्वयं ईश्वर के यहाँ से आती है। शुद्ध और दृढ़ इच्छा शक्ति सर्व शक्तिमान है।

-स्वामी विवेकानन्द


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here: