अमर वाणी - १

मानसिक स्वच्छता का महत्त्व

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>
मन की चाल दुमुँही है। जिसप्रकार दुमुँहा साँप कभी आगे चलता है, कभी पीछे। उसी प्रकार मन में दो परस्पर विरोधी वृत्तियाँ काम करती रहती हैं। उनमें से किसे प्रोत्साहन दिया जाए और किसे रोका जाए यह कार्य विवेक-बुद्धि का है। हमें बारीकी के साथ यह देखना होगा कि इस समय हमारे मन की गति किस दिशा में है। यदि सही दिशा में प्रगति हो रही है तो उसे प्रोत्साहन दिया जाये और यदि दिशा गलत है तो उसे पूरी शक्ति के साथ रोका जाए और, इसी में बुद्धिमत्ता है क्योंकि सही दिशा में चलते हुए मन जहाँ हमारे लिए श्रेयस्कर परिस्थितियाँ उत्पन्न कर सकता है वहाँ कुमार्ग पर चलते रहने में एक दिन दुःखदायी दुर्दिन का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए समय रहते चेत जाना ही उचित है।-वाङ्मय ६६-२-१०
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118