पूजा और प्यार

August 1961

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

पूजा और प्यार

मृत्यु के बाद एक साधू स्वर्ग पहुँचे। स्वर्ग के द्वार पर भगवान चित्रगुप्त खाता लिए बैठे थे। उन्होंने साधु का नाम ठिकाना सब कुछ पूछा। साधु ने कहा ‘मुझे नहीं जानते, मैं तो धरती का प्रसिद्ध संत हूँ। मैं यौवन में राग में डूबा रहा, किन्तु बाद में अखंड साधना की।’

चित्रगुप्त ने खाता खोला। शुरू से ही पृष्ठ पलटने आरंभ किये तो साधु ने कहा - शुरू में क्या रखा है? मेरे पुण्य देखने हैं तो वृद्धावस्था का हिसाब देखो।’

चित्रगुप्त ने आरंभ के पृष्ठ देखने छोड़ दिए उन्होंने पूरा अंतिम भाग पलटा, पर उन्हें पुण्य के नाम की एक पंक्ति भी नहीं मिली।

साधु चकित रह गये। यह क्या हुआ ? अवश्य चित्रगुप्त के हिसाब में भूल है। बोले-यह कैसा हिसाब है ?

चित्रगुप्त कुछ नहीं बोले। इत्मीनान से पृष्ठ पलटते गये। साधु ने आश्चर्य से देखा-यौवनावस्था में तो उसके पुण्यों की भरमार है।

‘गलत है आपका यह हिसाब। यौवन में तो मैं केवल प्रेम प्रणय में लीन रहा।’

चित्रगुप्त सुनकर हँसे बोले-साधु जी जिसे, प्रेम कहा जाता है, उसी को तो हम लोग पूजा कहते हैं।’


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here: