स्वागतम् शुभ स्वागतम्-
नित स्वागतम् अथ स्वागतम्॥
आनन्द मंगल मंगलम्-
प्रिय नित्य भारत भारतम्॥
आपका स्वागत महोदय- हृदय की श्रद्धा समर्पित।
स्नेह बन्धन शक्ति देता- मार्गदर्शन है अपेक्षित।
आप आये है हृदय नम॥ स्वागतम्......॥
हम सदा कर्तव्य पथ पर- चल सकें विश्वास भर दो।
शील सत्य हो ध्येय अपना- प्रेममय रस धार कर दो।
आप आये धन्य हैं हम॥ स्वागतम्......॥