बुरे समय की दुष्प्रवृत्तियाँ

September 1973

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

वैभव को आम आदमी शक्ति और सौभाग्य का चिह्न मानता है किन्तु वस्तुस्थिति का विवेचन करने पर प्रतीत होता है कि शरीरगत बलिष्ठता का महत्व वैभव की तुलना में की अधिक है। सम्पदा के बल पर प्रतिभा नहीं खरीदी जा सकती, किन्तु प्रतिभावान पराक्रम और साहस के बल पर उपार्जित करते और संपत्तिवान बनते देखे गये है।

शरीर सौष्ठव से भी बढ़कर बुद्धिमता को समझा जाना चाहिए। कुरूप और अपंग स्तर के अष्टावक्र, सूर-दास स्तर के व्यक्ति भी वरिष्ठों में गिने गये इसके विपरीत सुन्दर और बलिष्ठ दिखने वाले अनाचारी अपराधी भी घृणा और भर्त्सना के कारण बनते है। बुद्धिमानों में से कितने ही ऐसे हुए है जो देखने में दुर्बल या कुरूप लगते है फिर भी उनके सम्मान में कमी नहीं हुई।

बुद्धिमता का एक पक्ष चातुर्य है। व्यवहार कुशल, मिलनसार और परिस्थितियों को ताड लेने वाले सामान्य जनों की तुलना में नफे में रहते है। किन्तु देखना यह है कि ‘व्यक्तित्व’ को मानव जीवन जीवन की सर्वोपरि विशेषता है क्या वह भी मात्र मस्तिष्कीय कुशाग्रता के सहारे उपलब्ध हो सकता है? यहाँ उत्तर ना में देना होगा और कहना पड़ेगा कि मानवी महानता व्यक्ति की भाव सम्वेदना, आदर्शवादिता एवं संयमशीलता पर निर्भर है। यही है वे अवलम्बन जो सामान्य योग्यता और परिस्थिति वालों को भी महानता के उच्च पद पर पहुँचाने में समर्थ होते है।

आवश्यक नहीं कि शारीरिक दृष्टि से बलिष्ठ और विशाल स्तर के प्राणी बुद्धिमान भी हो। इसी प्रकार यह भी नहीं कहा जा सकता कि हर बुद्धिमान भावनाशील संकल्पवान भी होगा। इतने पर भी प्रगति पथ पर अग्रसर करने वाली और स्तर ऊँचा उठाने के लिए संकल्प एवं उमंग को वरिष्ठता दी जाती है। उसकी ऊर्जा एवं प्रेरणा से प्राणी प्रतिकूलताओं के बीच रहते हुए भी अनुकूलता उत्पन्न करने में सफल होते है। इसके विपरीत आलसी प्रमादी प्रकृति के बलिष्ठता एवं सुविधा से सम्पन्न होते हुए भी परिस्थितियों से लोहा लेने में परिवर्तनों के अनुरूप अपने को ढालने में प्रयत्नरत न होने के कारण अपनी सता तक गँवा बैठते है।

डायनोसौर अपने समय के धरती पर पाये जाने वाले प्राणियों में सर्वाधिक संख्या में, शरीर की दृष्टि से दैत्याकार, स्वभाव से क्रूर, विकसित एवं बुद्धिमान प्राणी माने जाते थे। एक अरब 40 करोड़ वर्ष पूर्व पाया जाने वाले ब्रैकियोन्सीरस की ऊँचाई पाँच मंजिली इमारत के बराबर थी। व्हेल से कई गुना भारी छोटे मस्तिष्क वाला यह भीमकाय प्राणी स्वतन्त्र विचरण करता था। डायनासोर्स में सबसे अधिक शक्तिशाली टाइनैनोसोरस थे। इनकी ऊँचाई दो मंजिले भवन के बराबर थी। दाँतेदार जबड़ों वाला, मशीनों जैसा शक्तिशाली विध्वंसक विशालकाय सिर के होते हुए भी इनका मस्तिष्क बहुत छोटा था। सात करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी का वातावरण बदल गया और डायनोसौर इस परिवर्तित वातावरण में अपने को अधिक समय तक जीवित नहीं रख सके और क्रमशः प्रकृति की गोद में विलुप्त हो गये।

जिन छोटे-छोटे स्तनधारी जीवों को डायनोसौर निगल जाते थे, दुश्मनों का आतंक समाप्त होते ही परिस्थितियों के अनुरूप अपने को ढालने में समर्थ हो गये। इनकी मस्तिष्कीय क्षमता डायनासोर्स की बुद्धिमता से 20 गुनी अधिक थी फिर भी परिस्थितियों के चंगुल से फंसकर असहाय बने विनष्ट होते रहे। इनमें से अधिकांश प्राणी दैत्यों के शिकार बनकर अपनी जाति वंश तक को समाप्त कर बैठे। मैदानी भागो को छोड़कर जंगल की ओर आकर्षित होने लगे। इनमें से कुछ हवा में उड़ने लगे और चमगादड़ बन गये। कुछ ने समुद्र को चुना तथा व्हेल तथा डाल्फिन बन गये। अधिकाँश प्राणियों ने अपने निवास के लिये पृथ्वी के धरातल को पसंद किया और जंगली जीवन व्यतीत करने लगे। इनमें से कुछ प्राणियों ने पेड़ पर चढ़ना सीखा उसी पर रहने लगे जिनसे बाद में बन्दरों, लंगूरों का विकास हुआ। शारीरिक और मस्तिष्कीय क्षमता का विकास क्रमशः पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहा।

बुद्धिमता की अभिवृद्धि के लिए यह आवश्यक नहीं कि मस्तिष्क के आकार का उसमें भरे पदार्थों का भी विस्तार हो। भार एवं विस्तार एक बात है और तीक्ष्णता सूक्ष्मता दूसरी। यह मानना ठीक नहीं कि आकार में बड़ा होने पर भी कोई मस्तिष्क अधिक बुद्धिमता का परिचय दे सकता है। मनुष्य का सिर आरंभ से ही प्रायः उतना ही लम्बा-चौड़ा और भारी रहा है जैसाकि आदि काल में भी। मानवी प्रगति का उद्गम इसी भावना सम्वेदना से समझा जा सकता है। इस मर्म केन्द्र का विस्तार होने पर अगले दिनों मनुष्य सच्चे अर्थों में बनेगा। आशा की जानी चाहिए कि भविष्य में मानवी विकास की दिशाधारा इसी ओर गतिशील होगी।

बौद्धिक क्षमता में मनुष्य अब चरम सीमा पर पहुँच गया हो, ऐसी बात नहीं है । वैज्ञानिकों की मान्यता है कि मनुष्य शब्द ही विकास की अन्तिम शब्दावली नहीं है वरन् विकास का वह मूल स्रोत है जिससे नये और उच्चतर जीवन का प्राकट्य प्रादुर्भाव होना सुनिश्चित है। मनुष्य अपने पूर्वजों से कुछ न कुछ हमेशा ग्रहण करता आया है और भविष्य के लिए अधिकाधिक विचार संचयन, उद्यमशीलता, बुद्धिमता अपनाने का प्रयत्न करता रहा है।

वैज्ञानिकों के अनुसार भविष्य में मनुष्य का जो बौद्धिक उत्तराधिकारी आने वाला है वह बायोलाँजिकल न होकर कल्चरल होगा। धरती पर आने वाला यह बौद्धिक जीवन एगहेड होगा जो आकृति में मनुष्य जैसा होगा। इसका क्रेनियम अपेक्षाकृत बड़ा और मराल घूर्नियर होगा और इसके रहन-सहन जीवनयापन की शैली मोहक और शानदार होगी।

जीवन के स्वरूप और उसकी प्रकृति को समझने तद्नुसार समग्र व्याख्या कर सकने में विज्ञान असफल रहा है। आधुनिक जैविकी, जीवन की मात्र कुछ हलचलों, भौतिक रासायनिक क्रियाओं के आधार पर उसकी व्याख्या करती है। जीवन के मूलभूत गुणों -पोषण, पाचन, चयापचय,श्वसन, उत्सर्जन, प्रजनन और गति से जीवित अजीवित जड़, चेतन का विभेद किया जाता है। अमीबा जैसे एक कोशीय प्राणी से लेकर मनुष्य तक की जैविक प्रक्रियाओं में ‘गति’ को प्रमुख माना गया है। चलते रहना ही प्राणियों का स्वभाव है।

विकास की दृष्टि से मनुष्य को सभी प्राणियों से सर्वाधिक बुद्धिमान, कार्य कुशल, एवं सक्षम माना गया है। जैविक प्रक्रियाओं के समान होते हुए भी मनुष्य को समस्त जीवधारियों में शिरोमणि और अग्रदूत इस आधार पर माना गया है कि उसकी बुद्धिमता, बोलने, सोचने, और उसे क्रिया के रूप में परिणति करने की क्षमता अन्य प्राणियों से असंख्य गुणा बड़ी है। फिर भी निम्न श्रेणी के जंतुओं की बुद्धिमता को भी उपेक्षणीय नहीं कहा जा सकता।

वर्तमान मनुष्य की गतिविधियों क्रिया-कलापों को देखकर उसकी बुद्धिमता पर सन्देह होने लगा है। सहयोग सहकार के राजमार्ग से भटककर संघर्षात्मक विध्वंसात्मक रवैया-तौर -तरीके अपनाते हुए हर बुद्धिमान को देखा जाता है। बुद्धिमान होने की न्यायसंगत पहचान है- प्रोत्साहित करना। कनाडा के सुप्रसिद्ध एन्थापौला जिस्ट आर॰ वी0 ली0 के अनुसार बुद्धिमान होने का अर्थ है-पारस्परिक आदान-प्रदान, सहयोग-सद्भाव जिसके आधार पर मानव सभ्यता की आधारशिला टिकी है।

वैभव, शरीर, मस्तिष्क, ज्ञान, कौशल आदि को देखकर किसी को भी प्रगतिशील , समर्थ एवं बलिष्ठ नहीं माना चाहिए। न किसी की साज-सज्जा देखकर उसके सौभाग्य को सराहा जाना चाहिए। वरन् ध्यान इसी तथ्य पर केन्द्रित करना चाहिए कि सच्ची प्रगति आन्तरिक वरिष्ठता के साथ जुड़ी हुई है। यह बढ़ेगी तो मनुष्य हर क्षेत्र में बढ़ेगा किन्तु अन्तरंग की दुर्बलता बनी रही और दुर्गति निश्चित है। प्राणी के उत्कर्ष और अपकर्ष के इतिहास पर एक दृष्टि दौड़ाकर इस तथ्य को और भी अच्छी तरह समझा जा सकता है।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles






Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118