Quotation

May 1973

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

राजयोग के प्रति अमरीका में सर्वप्रथम उल्लेखनीय आकर्षण विवेकानन्द के कारण जागा। जून ......... में उन्होंने मिस एस. ई. वाल्डो को बोल-बोल कर राजयोग पर अपनी प्रसिद्ध टीका लिखाई। इसमें विलियम जेम्स प्रभृत अमरीकी शरीर शास्त्रियों का ध्यान आकृष्ट किया। टाॅल्सटाय में भी तभी राजयोग के प्रति उत्साह जागा था। किन्तु ऐसा लगता है कि राजयोग के प्रति अमरीकी मुख्यतः उसके शारीरिक स्वरूप के कारण ही आकर्षित हुए। यही प्रवृत्ति अमरीकियों में हठयोग के प्रति प्रचण्ड आकर्षण जगाती है।

वस्तुतः अमरीकी लोग योग को भौतिक उपयोगिता की दृष्टि से ही तौलते हैं। वे उसे भौतिक सामर्थ्य बढ़ाने वाले एक साधन के रूप में ही देखते हैं। अमरीकी जनता आकार में दैत्य के समान और बुद्धि में बालक के समान है। वह केवल उसी सृझ में रुचि लेती है जिससे उसे कोई भौतिक लाभ मिल सके। वहाँ तत्व मीमांसा और धर्म को बिगाड़ कर झूेठ वैज्ञानिक प्रयोगों का रूप दे दिया जाता है जिसका वास्तविक उद्देश्य होता है, सत्ता की, धन की, बल की, संसार-सुख की सिद्धि। विवेकानन्द इस तथ्य को शीघ्र ही समझ गये, इसी से उन्होंने वहाँ शीघ्र ही राजयोग पर व्याख्यान बन्द कर दिये और उनके व्याख्यानों का नया विषय ज्ञानयोग हो गया।

-रोम्याँ रोलाँ


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles