युग संस्कार पद्धति

शिखा स्थापन संस्कार

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

(1) शिखा सिंचन — हाथ में दूध मिश्रित जल लेकर सूत्र दुहराकर शिखा को अभिमंत्रित करें।

सूत्र—

ॐ तेजोस्सि तेजो मयि धेहि । 
 (परमात्मा हमें तेजस्विता प्रदान करे।)

तत्पश्चात् निम्नांकित मंत्रोच्चारण के साथ शिखा का सिंचन करें।

मंत्र—

ॐ असतो मा सद्गमय ।
    तमसो मा ज्योतिग्मय । मृत्योर्माऽमृतं गमय। 

(2) शिखा स्थापन— प्रतिनिधि अथवा उनके सहयोगी कलावा हाथ में लेकर सूत्र दुहरवायें।

 सूत्र—

ॐ वर्चोस्सि वर्चो मयि धेहि । 
 (परमात्मा हमें वर्चस्वी-शक्ति सम्पन्न बनाये।)

तत्पश्चात् गायत्री मंत्र बोलते हुए प्रतिनिधि अथवा उनके सहयोगी शिखा स्थान के बालों को बांध दें।

(3) शिखा पूजन—हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर मन्त्रोच्चारण के शिखा स्थान का पूजन करें।

मंत्र— ॐ चिद्रूपिणि महामाये, दिव्यतेजः समन्विते ।
          तिष्ठ देवि शिखामध्ये, तेजोवृद्धिं कुरुष्व मे ।।

यहां यज्ञ या दीपयज्ञ की प्रक्रिया जोड़ें। 

(4) संकल्प एवं पूर्णाहुति— शिखा स्थापन संस्कार कराने वाले सभी लोगों के हाथ में अक्षत-पुष्प-जल देकर संकल्प दुहरावाकर पूर्णाहुति का क्रम सम्पन्न करें—

संकल्प— अद्य ........... गोत्रोत्पन्नः ............. नामाहं शिखा स्थापनसंस्कारसिद्ध्यर्थं देवानां तुष्ट्यर्थं देवसंस्कृतिः —अनुरूपं स्वचिन्तन-चरित्र-अभ्यासान् विनिर्मातुं उपासना-साधना-स्वाध्याय-सेवानां व्रतानां संकल्पं अहं करिष्ये।



<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118