स्वस्थ रहने के सरल उपाय

हमें कितना और कब कब खाना चाहिये?

<<   |   <   | |   >   |   >>
     एक सामान्य व्यक्ति को हर रोज लगभग २००० कैलोरी का भोजन करना चाहिये। जिस व्यक्ति के शारीरिक श्रम अधिक हो वह १०- २० प्रतिशत अधिक अर्थात २२००- २४०० कैलोरी खा सकता है। जिनका शारीरिक श्रम कम हो उन्हें १०- २० प्रतिशत कम अर्थात १६००- १८०० कैलोरी का भोजन पर्याप्त है। पर अक्सर कैलोरी का माप रख पाना आसान नहीं होता।

अतः दूसरा नियम यह अपनाया जा सकता है कि जितनी भूख हो उससे कम खाना चाहिये, या दूसरे शब्दों में खाते- खाते भारी लगने लगे उसके पहले खाना छोड़ देना चाहिये।

कब- कब खाना चाहिये?

     सामान्य व्यक्ति को दिन में दो समय का भोजन पर्याप्त माना जाता है।

श्रमशील लोगों को प्रातः व्यायाम के बाद पौष्टिक नाश्ता करना चाहिये। उसके लगभग - घंटे बाद दुपहर का भोजन। उसके - घंटे बाद हलका सुपाच्य नाश्ता (फल, सलाद या अन्य) और शाम को सूर्यास्त के आसपास, सोने से २/३ घण्टे पहले हलका भोजन श्रेष्ठ माना जाता है। सुबह उठते ही उषा पान (पानी), दुपहर में भोजन के कुछ देर बाद छाछ तथा रात में सोने के पहले उष्ण दूध पीना अमृत सरीखा माना गया है।

अच्छा स्वास्थ्य कैसे?

अच्छे स्वास्थ्य के लिये तीन चीजें मुख्य होती हैं :-

१.भोजन २.व्यायाम ३.आराम

  यदि अच्छे स्वास्थ्य का पूरा पेपर १०० नम्बर का हो तो भोजन, व्यायाम और आराम तीनों सेक्शन ३०- ३० नम्बर के मान सकते हैं, १० नम्बर ग्रेस- मार्क्स दवाई वगैरह का रख सकते हैं जो किसी सेक्शन में थोड़ी लापरवाही हो जावे तो काम में ले सकते हैं।

पास होने के लिये हर सेक्शन (भोजन, व्यायाम, आराम )) में पास होना जरूरी है। यह नहीं कि भोजन में तो २५- ३० नंबर ले आये और व्यायाम, आराम में - नंबर ले आये। इस तरह पास नहीं हो सकते।
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here: