VigyapanSuchana

January 1983

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>

गायकों की आवश्यकता

प्रज्ञा पीठों के वार्षिकोत्सवों, प्रज्ञा पुराण आयोजनों, युग निर्माण चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रमों एवं स्वाध्याय मंडल उद्घाटनों के संदर्भ में शांति कुँज हरिद्वार से इन दिनों देश के कोन कोने में प्रचारक जीप टोलियां भेजी जा रही हैं। माँगे अधिक होने एवं प्रस्तुत जीपें कम पड़ने से और भी अधिक संख्या में जीप गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है।

इस संदर्भ में मधुर कंठ वाले गायकों की कमी पड़ रही है। अपने प्रज्ञा परिवार के जो परिजन गायक हों और न्यूनतम पाँच माह का समय दे सकते हों, उन्हें इन टोलियों में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित किया जा रहा है।

ऐसे गायक जिन्हें निर्वाह की आवश्यकता होगी उन्हें भोजन के अतिरिक्त प्राय 200 से 300 मासिक वृति देने की भी व्यवस्था की गई है। जिनके संपर्क में ऐसे व्यक्ति हों वे शान्ति-कुँज हरिद्वार के पते पर पत्र-व्यवहार कर लें।


<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:


Page Titles






Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118